सांसद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने जनसाधारण एक्सप्रेस अप सवारी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद के प्रयास से रेलमंत्री ने इस साप्ताहिक गाड़ी का धामपुर में दो मिनट का स्टॉपेज दिलाकर जनता को सौगात दी है। सांसद ने कहा कि उनका प्रयास जन सेवा और जननायक एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज कराने का है। जनसाधारण एक्सप्रेस गाड़ी के अप दिशा में आने का समय शाम सवा पांच है। लेकिन शनिवार को यह गाड़ी अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे विलंब यानि की 6.45 मिनट पर पहुंची। जैसे ही गाड़ी रुकी तो लोगों ने ट्रेन के चालक का स्वागत किया। इस मौके पर एडीआरएम अश्वनि कुमार, कुलदीप सिंह, अजय कुमार, अभिषेक, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार, भाजपा नेता यशपाल तुली, जावेद रहमान शम्सी, राकेश चौधरी, प्रमोद अग्रवाल, पवन कुमार चौहान, सुधीर चौहान, मयंक कुमार, प्रभात गुप्ता, विमल चौहान रहे।