फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने केंद्रीय मंत्री के गन्ने से एथनॉल बनाने के ब्यान को हास्यप्रद बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान के लिए भाकियू का धरना जारी
विज्ञापन

चांदपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भाकियू का चांदपुर तहसील में धरना 51वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को चौधरी लुधियान सिंह की अध्यक्षता, शीशपाल सिंह के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन के बार-बार आश्वासन के बाद भी किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ है। इसके चलते बिजनौर, चांदपुर चीनी मिल से जुड़े किसानों में आक्रोश है। वक्ताओं ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने में प्रशासन फेल हो चुका है। भाकियू अपने गन्ने का बकाया भुगतान लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इसकी जिम्मेदारी केंद्र, प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी। जिला उपाध्यक्ष चौधरी लुधियान सिंह ने जिला बागपत में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान को हास्यप्रद बताते हुए कहा कि पहले मंत्री जी गन्ने से एथनॉल बनाकर दिखाएं फिर किसान भी अपने गन्ने का एथनॉल बना लेंगे। धरने पर रामपाल सिंह, विजय सिंह, गजेंद्र सिंह, योगेंद्रपाल, राजपाल सिंह, अनुज, कुलदीप सिंह, महीपाल सिंह, सुभाष सिंह, हसीमुद्दीन, अशोक कुमार, योगराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें