फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बढ़ाई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को होने वाली हाई स्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने योजना बनाई है। इसके लिए जहां चाकचौबंद निगरानी की व्यवस्था की गई है, वहीं विशेष सचल दस्ते भी बनाए गए है। उधर, बुधवार को हुई हाईस्कूल गृह विज्ञान और इंटर औद्योगिक संगठन आदि की परीक्षा में 1263 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें बालिकाओं की संख्या अधिक है। यूपी बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी, गणित विज्ञान के पेपर नकल के दृष्टिकोण से संवेदनशील माने जाते हैं। प्रशासन ने इन पेपरों में निगरानी व्यवस्था अधिक चाकचौबंद रखने का निर्णय लिया है। इन पेपरों में विशेष सचल दस्ते बनाए गए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार सचल दस्ते आवंटन क्षेत्र में काफी पहले पहुंच जाएंगे। सूत्रों के अनुसार ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि परीक्षा केंद्र पर सचल दल तुरंत पहुंच जाएगा। उधर, बुधवार को प्रथम पाली में हाई स्कूल गृहविज्ञान के पेपर में पंजीकृत 21005 परीक्षार्थियों में 19765 उपस्थित रहे हैं। 1240 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। इंटर औद्योगिक संगठन के पेपर में मात्र दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटर अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य भूगोल में पंजीकृत 16 परीक्षार्थी में 15 उपस्थित रहे हैं। एक गैरहाजिर रहा है। कृषि शस्य विज्ञान प्रथम में पंजीकृत 224 में से 210 हाजिर रहे हैं। 14 अनुपस्थित रहे। कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र में पंजीकृत 168 परीक्षार्थी में 160 उपस्थित रहे हैं। आठ अनुपस्थित रहे हैं। दोनों पालियों में 1263 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। बृहस्पतिवार 14 फरवरी को हाई स्कूल अंग्रेजी और इंटर के कई वैकल्पिक विषयों के पेपर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें