फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार की साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिष्ठान बंद रखकर सहयोग का दिया भरोसा
विज्ञापन

धामपुुर। व्यापार मंच के कार्यकर्ताओं की मंगलवार को फल चौक पर प्रदेश मंत्री के प्रतिष्ठान पर सभा का आयोजन हुआ, जिसमें सीओ महावीर सिंह राजावत ने व्यापारियों की ओर से बुधवार को बाजार की होने वाली साप्ताहिक बंदी को सरकार के आदेश पर सफल बनाने में अपने ओर से सहयोग का भरोसा दिया है। इस मौके पर व्यापारियों की ओर से सीओ का स्वागत किया गया। व्यापारियों ने कहा कि सरकार के सख्त आदेश है कि बाजार में साप्ताहिक बंदी होनी चाहिए। जब पहले से नियम बना है। इसका उल्लंघन अनुचित है। व्यापारियों ने कहा कि उनका प्रशासन के साथ हमेेश सहयोग रहता है। आगे भी इसी प्रकार से रहेगा। प्रदेश मंत्री वीरेंद्र रस्तोगी ने व्यापारियों से बुधवार को अपने प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से बंद रख प्रशासन का सहयोग करने को भरोसा दिलाया। सभा में डा. फरीदुर्रहमान, जितेद्र अग्रवाल, फरमान , मजहरी, सुशील रस्तोगी, शमीम, डा. विशाल अहमद, इरशाद मंसूरी, खुर्शीद अंसारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें