225 स्वयंसेवक वाराणसी में करेंगे प्रतिभाग
धामपुर। एसबीडी महिला महाविद्यालय की छात्राओं का 15वां प्रवासी भारतीय दिवस एवं राष्ट्रीय एकीकरण शिविर वाराणसी में आयोजित होगा। जिसका टीम लीडर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. रेनू चौहान को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन 18 जनवरी से 24 जनवरी तक किया जा रहा है। शिविर में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन 21 जनवरी से 23 जनवरी तक होगा। इस शिविर में उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय क्षेत्र के कॉलेजों के 255 स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. पूनम चौहान, फरहाना हाशिम, डॉ. अर्चना, डॉ. कनक चौहान, सारिका शर्मा, डॉ. नरगिस, डॉ. रेणुका सिंह, ज्योति रानी, कु. राहिन, जयवीर सिंह, उमेश कुमार, रोहित, अर्जुन रहे।