चीनी मिल ने 16 दिसंबर तक का भुगतान किया
धामपुर। धामपुर चीनी मिल के अपर गन्ना महाप्रबंधक आजाद सिंह ने बताया कि मिल की ओर से बुधवार को क्षेत्र के किसानों को उनके गन्ने का मूल्य 25.40 करोड़ रुपये का 16 दिसंबर 2018 तक का भुगतान समितियों को कर दिया है। 0.39 करोड़ रुपये गन्ना समितियों का भी पिछले साल का भुगतान किया गया है। 15 जनवरी तक चीनी मिल अब तक 78.95 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। किसानों से साफ सुथरे गन्ने की आपूर्ति की अपेक्षा की गई है।