नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
बिजनौर। संत शिरोमणि गुरु रविदास उत्थान सेवा समिति की बैठक में 19 फरवरी को उनकी जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए चंदू सिंह, नत्थू सिंह, ऋषिपाल सिंह, विजय सिंह, सुरेंद्र कुमार, रामस्वरूप, यादराम सिंह, बलराम सिंह, जय सिंह, टीकम सिंह, ब्रजमोहन को संरक्षक चुना गया। चंद्रहास सिंह अध्यक्ष, लोकेंद्र रवि संरक्षक, कृष्ण कुमार बंटी कोषाध्यक्ष, रजत कुमार सह कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोनू कुमार, अबोध कुमार, पिंटू कुमार, अभिलाष, ध्यानचंद उपाध्यक्ष, दीपक कुमार, सौरभ कुमार, आकाश कुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार मंत्री, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, योगेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, अमन कुमार संयुक्त मंत्री, दीपक कुमार और यशपाल सिंह प्रवक्ता, राहुल कुमार ऑडिटर चुने गए।