चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : विनय
धामपुर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपमंत्री विनय कुुमार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि किसी भी अधिकारी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का उत्पीड़न किया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उपमंत्री ने वार्ता में चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारियों को सुझाव दिया कि वह भी नियम शर्तों के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करें। यदि ऐसा करने के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी उनके उत्पीड़न करने का प्रयास करेगा, तो संघ आंदोलन करेगा। बताया कि सोमवार को मुरादाबाद में संघ के प्रदेशाध्यक्ष एपी यादव ने संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली थी। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष ने साफ शब्दों को अवगत कराया है कि संघ के गठन का उद्देश्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हकों और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। यदि कोई भी कर्मचारी सही से अपने दायित्वों का निर्वहन करने में गुरेज करेगा, तो संघ ऐसे कर्मचारियों की कोई मदद नहीं करेगा।