एडीओ ने दिए शौचालय बनवाने के निर्देश
हल्दौर। गांव कूकड़ा इस्लामपुर में घर पर शौचालय न होने पर जंगल में शौच करने गई महिला को सांप ने डंस लिया था। इस मामले में एडीओ पंचायत ने मामले की जांच करा महिला के घर शौचालय बनवाने के ग्राम प्रधान को निर्देश दिए हैं। भारत स्वच्छ मिशन के अंतर्गत ब्लाक क्षेत्र के गांव कूकड़ा इस्लामपुर में 124 शौचालय बनाए गए हैं। गांव की धर्मेश देवी पत्नी संजय कुमार के घर शौचालय नहीं बनाया गया। एक दिन पूर्व महिला को सांप ने डंस लिया। कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर अपने चहेतों के घरों पर शौचालय बनवाने का आरोप लगाया था। मंगलवार को एडीओ पंचायत ब्रजपाल सिंह ने गांव में मामले की जांच करा ग्राम प्रधान कौशल सिंह को महिला के घर पर शौचालय बनवाने के निर्देश दिए।