अमरोहा। एडीजी प्रेम प्रकाश ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जनपद के अधिकारियों को मुहर्रम, गणेश चतुर्थी के अलावा आने वाले त्योहारों के लेकर अलर्ट किया है। अफसरों को संवेदनशील नगर, गांव और मोहल्लों में दौरा करने की नसीहत दी है। लोगों से बात कर विवाद को खत्म करने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।