फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम को इंतजार करते रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच टीम को इंतजार करते रहे ग्रामीण
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। गांव सलेमपुर खादर मे सोमवार को ग्रामीणों ने पूरा दिन जांच टीम का इंतजार किया। सलेमपुर खादर के ग्रामीणों ने एक वर्ष पूर्व कमिश्नर के यहां शिकायती पत्र देकर शिकायत की थी कि गांव सलेमपुर खादर मे विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। मनरेगा में 2010 से अब तक बड़ी धांधली की जा रही है। मनरेगा बोर्ड पर दर्शाया गया कार्य धरातल पर नहीं हो पाया है। बोर्ड पर गांव की नालियों में पाइप लगाना दर्शाया गया है जो गांव में कहीं नहीं लगे हैं। शिकायत पर कमिश्नर ने डीएम बिजनौर को मौके पर टीम भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप है की कई बार शिकायत करने पर भी कोई जांच टीम गांव नहीं पहुंची। सोमवार को विकास खंड अधिकारी जलीलपुर ने ग्रामीणों को जांच टीम आने की सूचना दी। सुबह से ही सभी ग्रामीण स्कूल पर इकट्ठा होकर जांच टीम का इंतजार करते रहे पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। शाम तक जांच टीम गांव नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें