बस की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
नगीना। बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया गया। धामपुर थाना क्षेत्र के गांव कुंवर बसेड़ा निवासी प्रमोद कुमार बाइक से घर का सामान लेने के लिए नगीना आ रहा था। रामलीला मैदान के सामने पहुंचने पर वह एक बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहां के चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बिजनौर के लिए रेफर कर दिया।