बारिश में गिरी कच्चे मकान की छत
मंडावर। मोहल्ला बाजारकलां निवासी हरिओम शर्मा का मोहल्ले में एक कमरे और बरामदे का कच्चा मकान है। शुक्रवार तड़के हुई तेज बारिश से हरिओम शर्मा के मकान की छत गिर गई। कमरे में रखा टीवी, चारपाई आदि मलबे में दब गया। गनीमत रही कि परिवार का कोई सदस्य कमरे में नहीं था। मोहल्ले वालों ने मलबा हटवाकर घर का सामान निकलवाया। हरिओम शर्मा, उनकी पत्नी, दो बच्चों को अपने घर में शरण दी है। मोहल्लेवालों का कहना है कि वे उनके परिवार की पूरी मदद करेंगे। उनके अनुसार हरिओम शर्मा पहले प्राइवेट बस पर चालक थे। लेकिन बीमारी के चलते उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी है।