फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार छह घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। जलालाबाद नहर क्षेत्र में बाबा कैथ के निकट दो बाइक नजीबाबाद से बिजनौर दिशा में जा रही क्रेन से टकराकर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इसमें बाइक सवार जलालाबाद के महल सराय निवासी जुबैर को गंभीर चोटें आईं। दूसरी बाइक पर सवार दाऊदपुर क्षेत्र के दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल जुबैर को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। उधर, एक अन्य घटना में कबाड़ीवाला जमालदी के निकट दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। एक बाइक पर लाहकला निवासी सलमान और दूसरी पर चाहशीरी निवासी आमिर और इरफान सवार थे। तीनों घायलों को नजीबाबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सलमान के गंभीर चोटें होने पर उसे बिजनौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें