फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटावाली नदी का जल स्तर बढ़ा, भारी वाहन रोके

विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला/नजीबाबाद। पहाड़ और मैदानी क्षेत्र हुई वर्षा से कोटावाली नदी का जल स्तर बढ़ गया। इस कारण नदी के रपटे से पुलिस ने भारी वाहनों को रूट डायवर्ट कर पूर्वी गंग नहर बाईपास मार्ग से रवाना किया। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र में रुक-रुक हो रही वर्षा से नेशनल हाईवे से निकलने वाली मालन, कोटावाली, रवासन नदी में जल स्तर बढ़-घट रहा है। बुधवार की तड़के हुई तेज वर्षा से कोटावाली नदी के रपटे पर जल स्तर बढ़ गया। रपटे पर तीन से चार फीट तेज बहाव के कारण भारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से श्यामपुर पुलिस (उत्तराखंड) व मंडावली पुलिस (यूपी) ने नदी रपटे के दोनों छोर पर खड़े भारी वाहनों को पूर्वी गंगनहर चंदक हेड बाईपास मार्ग से डायवर्ट कर रवाना किया। लगभग छह घंटे बाद रपटे का जल स्तर घटने पर भारी वाहनों को एक-एक कर रवाना किया। उधर बुधवार की तड़के हुई तेज वर्षा से मालन नदी का जल स्तर बढ़ने से गांव खैरुल्लापुर और बड़िया से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी का कटान होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें