फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में मकान की छत गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान की छत गिरी
विज्ञापन

नूरपुर (ब्यूरो)। चार दिन तक लगातार हुई बारिश से गांव हंसुपुरा निवासी सुनील कुमार के कच्चे मकान की छत गिर गई। मकान के मलबे से घर में रखा सारा सामान भी दब गया। सुनील के परिवार की आर्थिक हालत काफी खराब है। वह अपने पिता ओमप्रकाश और बच्चों के साथ उसी मकान में रहता था। मकान की छत गिरने से पूरा परिवार बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे आ गया है। सुनील ने बताया कि उसने कई बार जन प्रतिनिधियों और ग्राम प्रधान से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने की गुहार लगाई, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नही हुई। उसने प्रशासन से मकान की छत बनाने के लिए आर्थिक मदद किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें