फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते हुए गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाते हुए गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा बैराज में नहाने गया एक युवक डूब गया। गोताखोरों के कई घंटे तलाश करने के बाद भी युवक नहीं मिला।
रविवार शाम करीब पांच बजे एक युवक गंगा बैराज घाट पर पहुंचा। घाट पर अपने कपड़े रखकर गंगा में कूद गया। नहाते समय युवक गंगा में डूबने लगा। युवक को गंगा में स्नान कर रहे बाकी लोगों ने देखा। इन लोगों ने शोर मचाया। पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस गोताखोरों को लेकर घाट पर पहुंची और युवक की तलाश कराई। कई घंटे तलाश करने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला। गंगा में कूदने वाला युवक कौन था, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस घाट पर मिले युवक के कपड़ों से उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। शहर कोतवाल विजेंद्रपाल राणा के मुताबिक गंगा में डूबने वाला युवक नहीं मिला है। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें