अमरोहा। राष्ट्रीय कृमि दिवस पर दस अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन साल से 19 साल तक के बच्चों को सीएचसी व पीएचसी पर पेट की कीड़े मारने की दवाई दी जाएगी। छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी व एएनएम सेंटर पर यह दवाई दी जाएगी। इसके अलावा जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों और पंजीकृत व गैर पंजीकृत इंटर कालेज में भी छात्र-छात्राओं को पेट के कीड़े मारने की दवाई दी जाएगी। जानकारी देते हुए एसीएमओ डॉ. गोपीलाल ने बताया कि पेट के कीड़े मारने वाली गोली घुलनशील है। बच्चों को निगलने में परेशानी होने पर पानी में घोल कर दी जा सकती है।