अमरोहा। मोहल्ला बटवाल के दिल्ली गेट स्थित दरगाह पर फैज बख्श आलम उर्फ मिया नबी बख्श का 137 वां सालाना उर्स पूरी शानो शौकत के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय उर्स के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रोग्राम का आगाज तिलावते कुरान से हाफिज मकारिम अली ने किया। कुरान ख्वानी व नात ख्वानी के बाद कव्वाली की महफिल सजायी गई। मजार पर बड़ी तादाद में लोगों ने गुलपोशी व चादरपोशी की। सज्जादानशीन सूफी जीशान अहमद के नेतृत्व में आयोजित लंगर में सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया। अंत में मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई। इस मौके पर हकीम सखत उल्ला, मोहम्मद दानिश, अजीम, मोहम्मद कासिफ, मोहम्मद वासिल सिद्दीकी, फहीम अशरफ, असद अली, इसरार फरीदी आदि मौजूद रहे।