अमरोहा। माध्यमिक शिक्षक संघ की अमरोहा शाखा की 22 जुलाई को आर्य समाज मंदिर में दस बजे से होने वाली बैठक में शिक्षकों की समस्याओं को उठाया जाएगा। पदाधिकारियों से बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए जिला महामंत्री अतुल कुमार शर्मा ने कहा कि सन् 2005 के बाद नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को भी बैठक में जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।