फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने सपा को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नूरपुर और कैराना उपचुनाव में भाजपा के मुकाबले के लिए गठबंधन परिवार और बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी ने भी गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन दे दिया है। कैराना लोकसभा सीट पर सांसद बाबू हुकुम सिंह और नूरपुर विधानसभा सीट पर विधायक लोकेंद्र चौहान का निधन होने के कारण चुनाव हो रहा है। दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के सामने गठबंधन प्रत्याशी हैं। नूरपुर सीट पर सपा प्रत्याशी नईमुल हसन को बसपा, रालोद, कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। अब आम आदमी पार्टी भी गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में आ गई है। किसी उपचुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी ने गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन दिया है। बीते साल प्रदेश में हुए निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी उतारे थे। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में दो सीट जीती थीं। इनमें एक सीट बांदा जिले की थी और दूसरी सीट नूरपुर विधानसभा की सहसपुर नगर पंचायत की। यहां पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी हुमा खान ने पार्टी का परचम लहराया था। अब आम आदमी पार्टी ने गठबंधन प्रत्याशी नईमुल हसन को समर्थन देकर चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। गठबंधन परिवार में एक और पार्टी के बढ़ जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें