फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेया पब्लिक स्कूल में लगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों के दांतों की परख
विज्ञापन

नजीबाबाद । श्रेया पब्लिक स्कूल में शिविर आयोजित कर बच्चों के दांतों की जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया ।
बुधवार को स्कूल परिसर में दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया । दंत रोग विशेषज्ञ डा. सक्षम मधो और डा.राजीव अरोड़ा ने स्कूली बच्चों के दांतों की जांच की। चिकित्सकों ने बच्चों को जरूरी सलाह देते हुए बताया कि कुछ बातों का ध्यान रखकर दांतों को रोगमुक्त बनाया जा सकता है। चिकित्सकों ने बच्चों को बताया कि रात सोने से पहले ब्रश करना लाभकारी होता है। स्कूली बच्चों को नि:शुल्क टूथपेस्ट प्रदान किए गए। स्कूल प्रबंधक डा. दिनेश शर्मा एवं प्रधानाचार्या रेनु शर्मा ने चिकित्सकीय सलाह को अपनाकर दांतों को मजबूत करने की सलाह दी। उन्होंने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें