फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में सत्संग

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंदियों के लिए हुआ सत्संग
विज्ञापन

बिजनौर। राज विद्या केंद्र द्वारा जिला कारागार में बंदियों के नैतिक, सामाजिक उत्थान के लिए वीडियो पर सत्संग का आयोजन किया गया। शांति वक्ता प्रेम रावत ने बंदियों को शांति, मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानवीय समस्याओं का मूल कारण पारस्परिक प्रेम का अभाव, एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ और लालच है। कहा कि शांति मनुष्य के अंदर है और वह इसे बाहर से नहीं बल्कि अंदर से ही महसूस कर सकता है। कहा कि किसी को बुरा मत कहो। अगर कोई तुम्हें बुरा कहे तो बुरा मत मानो। अगर बुरा लगता है तो बदला लेने की मत सोचो। अगर मनुष्य इस सिद्धांत को अपना ले तो दुनिया स्वर्ग बन जाएगी। इस दौरान जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर आकाश शर्मा भी मौजूद रहे। आयोजन में राजवीर सिंह, संजय वर्मा, हरस्वरूप सिंह, दीपक वर्मा, सत्यपाल, गौरव, पुखराज सिंह, धीरज सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें