अफजलगढ़ । गांव कादराबाद के निकट वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए , जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया । गांव गढ़वावाला निवासी सुभाष, मदन सिंह व चुन्नु बाइक से कल्लूवाला व घासीवाला में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे, जैसे ही वह गांव कादराबाद के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक और अज्ञात वाहन में टक्कर हो गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके कारण तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद रिलीव कर दिया गया ।