बस और डंपर टकराए, आधा दर्जन घायल
स्योहारा। बरेली से देहरादून जा रही रोडवेज बस बुधवार रात जैसे ही धामपुर रोड पर गांव चंचलपुर के पास पहुंची तो सामने से आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई। इसमें बस के चालक सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना से बस में चीख पुकार मच गई। उस समय धामपुर की ओर से आ रहे नूरपुर के विधायक लोकेंद्र चौहान ने पुलिस को घटना की सूचना देकर घायलों को उपचार दिलाने को कहा। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना में बस चालक वीरेंद्र कुमार निवासी सरकड़ा, सोनू पुत्र श्यामलाल निवासी शाहजहांपुर, शुभम पांडे पुत्र रमेश निवासी सीतापुर, गंभीर और लक्ष्मी देवी मुरादाबाद, विजय सिंह पुत्र आशाराम सीतापुर सहित कई यात्री घायल हो गए। एसओ धर्मपाल सिंह ने सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठा कर गंतव्य के लिए रवाना किया।