बास्टा/चांदपुर । बास्टा से बाइक द्वारा चांदपुर आ रहे मां-बेटे एक स्कूल बस की चपेट में आने से घायल हो गए। गांव बास्टा निवासी उस्मान की पत्नी अपने पुत्र फैसल के साथ बाइक द्वारा किसी काम से चांदपुर आ रही थी। गांव लुहारपुरा के पास बाइक की चैन उतरकर अटक गई। इससे पीछे से आ रही स्कूल बस की चपेट में आ गए। घायलों को राहगीरों ने बास्टा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।