अफजलगढ़ । अमानगढ़ वन रेंज की केहरीपुर चौकी पर भाकियू का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने प्रशासन पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
किसानों ने चेताया यदि प्रशासन ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन होगा। भाकियू के ब्लॉक उपाध्यक्ष मुख्तियार सिंह ने आरोप है लगाया कि किसान लगातार पांच दिन से रानी नांगल के किसानों के बेदखली का नोटिस, वन्यजीवों के नुकसान, धान क्रय केंद्रों किसानों के धान की तौल न होने, चीनी मिल से गन्ना पर्चियां न मिलने सहित बिजली के जर्जर तारों को बदलवाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं की कोई सुध नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन की उपेक्षा पर 27 नवंबर के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह महापंचायत में शामिल होकर आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने महापंचायत में किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है। धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, बलजीत सिंह, मलकीत सिंह, सुखदेव, जाकिर, राजकुमार, लियाकत, मोहनलाल, रामचंद्र, गुरदेव सिंह, चरनजीत, रीना, छिंदर, भगवान कौर, बंगाबाई, जमुना देवी सुमन, सरोज देवी, प्रकाश कौर, कैलाश कौर आदि भारी संख्या में शामिल रहे।