किरतपुर (बिजनौर)। ग्राम छितावर स्थित संसार सिंह सरस्वती विद्या मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा दस की छात्रा आंचल चौधरी ने हस्तिनापुर में हुई प्रांतीय खेल कूद प्रतियोगिता में चैंपियन बनी। छात्रा ने 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 14 जिलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय पहुंचने पर बालिका का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य तेजपाल सिंह ने आंचल को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बालिका दो से पांच अक्तूबर तक होने वाली क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता काशीपुर उत्तराखंड में भाग लेगी।