मंडावर। गांव किशनवास निवासी नरेंद्र सिंह मंगलवार कि रात परिजन सहित घर के बरामदे में सो रहा था । रात में चोरों ने मकान कि दीवार में नकब लगाकर घर में रखे छह हजार रुपये एक जोड़ी सोने के कुंडल ,एक सोने की अंगूठी , एक जोड़ी चांदी के हाथों के दस्तबंद बर्तन कपडे़ आदि कीमती समान चोरी कर लिया । मकान मालिक ने जब सुबह उठ कर दरवाजा खोला दो घर का समान बिखरा पड़ा देख उसके होश उड़ गए ।मकान मालिक ने बताया कि उसका लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है ।