नजीबाबाद । ताइक्वांडो ट्रेनिंग क्लब आदर्शनगर की ओर से ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई।
लायंस कम्युनिटी हॉल में मंगलवार सुबह सुखिया देवी मेमोरियल स्कूल खाईखेड़ी के खिलाड़ियों के बीच ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। उज्ज्वल, माधव, तनिष्क, मित्रांजल ने स्वर्ण, विजेंद्र, विशेेष, शुभ, रुद्र प्रताप ने रजत और यशस्वती, श्रद्घांजल, क्रिश, सक्षम, मदीहा, खिलेंद्र, अहमद अदनान, बादल, दिव्यांशी ने कांस्य पदक जीता। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिजनौर के जिला सचिव अंकुर चौधरी की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर सुखिया देवी मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक बाबूराम तोमर ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या पूनम राजपूत ने ताइक्वांडो को आत्मरक्षा के क्षेत्र की महत्वपूर्ण कला बताते हुए इस विधा से जुड़े खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या ने कोच रिंकू वर्मा के प्रयासों की भी सराहना की ।