राष्ट्रीय लोक अदालत आज
बिजनौर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आठ जुलाई को होगा। नोडल अधिकारी एडीजे मुमताज अली के अनुसार, इसमें दीवानी, फौजदारी, लघु अपराधी प्रवृत्ति, बैंक ऋण बकाया संबंधी वाद, वैवाहिक वाद, चेक बाउंस संबंधी वादों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा। इसके लिए दस हजार वादों का चिन्हीकरण किया गया है।