रवा राजपूत संघ के शिविर में 35 यूनिट रक्तदान
बिजनौर। रवा राजपूत संघ की ओर से आयोजित शिविर में 35 यूनिट रक्तदान किया गया। अध्यक्ष विनीत राजपूत ने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की।
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में संघ की ओर से आयोजित शिविर में डॉ. संजय शंकर ने कहा कि रक्तदान दूसरों के लिए संजीवनी साबित होता है। रक्तदान करने से ब्लड प्रेशर, लकवा व हीमोक्रोमो टोसेस (अंगों में आयरन जमा होना) आदि बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में सुधीर राजपूत, अमिता सिंह, अतुल राजपूत, देवेंद्र राजपूत, अवनीश, योगेंद्र, विनित राजपूत, राहुल राजपूत, अमर कांत राजपूत व सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।