अफजलगढ़/कासमपुरगढ़ी। ब्लाॅक क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक छाया हुआ है। आवारा कुत्तों महिला, बच्चों सहित 31 लोगों को काटकर घायल कर दिया।
बुधवार को आवारा कुत्तों ने आरुष भट्ट निवासी भिक्कावाला, युग शाहपुरजमाल, आर्यन फतेहपुर धारा, अंश कुराली, तनु सलावतनगर, गजेंद्र नावका, उज्ज्वल रसूलपुर, प्रिंस रसूलपुर, सचिन भगौता, डिपंल खिजरपुर, अफ्फान कुराली, रिकवेंद्र भोगपुर, विजयपाल व बृजेश निवासी मकसूदाबाद को काटकर घायल कर दिया। कासमपुर गढ़ी क्षेत्र में कमलेश सादकपुर, परविंदर भगतावाला, लईक मानियावाला, गुरुशबद केहरीपुर, अरशद नवाबाद, राजू कासमपुरगढ़ी, प्रकाश चंडिका, रोहित हिदायतपुर, पंकज कासमपुरगढ़ी, सोनाक्षी मीरापुर, निशा मीरापुर, मुस्कान उधोवाला, बाबू उधोवाला, मोहम्मद रियान रेहड़, सोमपाल मानियावाला, प्रियांश कालागढ, सदफ कासमपुरगढ़ी को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों का चिकित्सक ने सीएचसी पीएचसी पर एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया।