फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बूथों पर पहुंची 3014 पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Fri, 19 Apr 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पहले चरण में लोकसभा चुनाव के लिए आज मतदान होना है। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बृहस्पतिवार की सुबह ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी होने लगीं थीं। बिजनौर लोकसभा और नगीना लोकसभा तथा मुरादाबाद की बढ़ापुर विधानसभा में चुनाव कराने के लिए 3014 पोलिंग पार्टियां शाम होने तक बूथों पर पहुंच चुकीं थीं।
विज्ञापन


आज शुक्रवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होना है। इसके लिए पोलिंग पार्टियों ने बृहस्पतिवार की देर शाम तक पूरी तैयारियां कर ली थीं। उधर बृहस्पतिवार की सुबह से ही पोलिंग पार्टी के रवानगी स्थल आईटीआई कॉलेज, वर्धमान कॉलेज, पॉलिटेक्निक और डीडीपीएस कॉलेज में मतदान कर्मियों का जमावड़ा लगने लगा था। जोकि ईवीएम, वीवीपैट और अन्य चुुनाव सामग्री लेकर बसों से बूथों की ओर रवाना हो गए। शाम ढलने तक पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथों पर पहुंच चुकीं थीं। उधर प्रशासनिक और पुलिस अफसरों की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया।

- अभेद रहेगी मतदान को को सुरक्षा
मतदान को लेकर सुरक्षा को अभेद रखने के लिए मोबाइल टीमें बनीं हैं। जोकि लगातार मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहेंगी। डीएम-एसपी की एक-एक मोबाइल, अपर पुलिस अधीक्षक की तीन, सीओ और एसडीएम की आठ, थानों की 21 मोबाइल, 21 क्यूआरटी, अर्द्धसैनिक बल की 21 मोबाइल, जोनल मोबाइल 28, सेक्टर मोबाइल 298, महिला क्यूूआरटी 21, पुलिस बाइक मोबाइल 42 और पीएसी की 32 क्यूूआरटी बनाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कहां से कितनी पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना
जगह पोलिंग पार्टी
आईटीआई 821
डीडीपीएस 322
वर्धमान कॉलेज 1161
पॉलीटेक्निक कॉलेज 710


एकनजर....
मतदान केंद्र 1654
बूथ 3014
क्रिटिकल मतदान केंद्र 469
क्रिटिकल बूथ 972

बूथ पर यह फोर्स रहेगी तैनाती
निरीक्षक/उपनिरीक्षक 753
सिपाही 5770
होमगार्ड 5360
पीएसी छह कंपनी
पैरामिलिट्री फोर्स 46 कंपनी
जोनल मजिस्ट्रेट 28
जोनल पुलिस अधिकारी 28
सेक्टर मजिस्ट्रेट 298
सेक्टर पुलिस अधिकारी 298
मतदान कर्मी 13456
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें