फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चंदन, ओमकुमार, दीपक समेत 30 ने कराया नामांकन

Thu, 28 Mar 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर लोकसभा सीट से रालोद भाजपा गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान, समाजवादी पार्टी के टिकट पर दीपक सैनी समेत 19 ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नगीना सुरक्षित सीट से रालोद भाजपा गठबंधन प्रत्याशी ओमकुमार समेत 11 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के अंतिम दिन निर्दलियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों लोकसभा सीटों से 30 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। राष्ट्रीय लोकदल व भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी विधायक चंदन चौहान, विधायक ओमकुमार के नामांकन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए।
विज्ञापन



नगीना सुरक्षित से 11 नामांकन पत्र किए दाखिल
लोकसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र नगीना सुरक्षित सीट से 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में भाजपा के प्रत्याशी ओमकुमार, निर्दलीय प्रत्याशी जोगेंद्र, संजीव कुमार, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी रविंद्र भारती, घासीराम, निर्दलीय प्रत्याशी संजीव कुमार, न्याय धर्म सभा पार्टी के प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी जोगेंद्र आदि ने नामांकन पत्र दाखिल किए।


बिजनौर सीट से 19 ने दाखिल किए नामांकन पत्र
बिजनौर। बिजनौर लोकसभा सीट से गठबंधन के रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान पुत्र स्वर्गीय पूर्व सांसद संजय चौहान समेत 19 ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अंतिम दिन तीन नामांकन पत्र क्रय किए गए। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी मो. अली, ललित कुमार, हरजीत सिंह, माे. शहजाद, अमित गोयल, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीपक सैनी पुत्र रामअवतार सैनी, भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी साजिद अहमद, निर्दलीय प्रत्याशी कामेंद्र सिंह, दीपक कुमार त्यागी आदि ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें