फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में रालोद के खाते में 3 सीट जाने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में रालोद के खाते में 3 सीटें जाने की संभावना
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में रालोद सपा गठबंधन में रालोद के खाते में 3 सीट और सपा के खाते में 5 सीट जाने का कयास लगाया जा रहा है। मंगलवार को गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव और जयंत सिंह की मुलाकात के बाद इसकी चर्चा तेज होगी। रालोद कार्यकर्ता इसे लगभग पक्का ही मान रहे है। बिजनौर, नहटौर और और चांदपुर रालोद के हिस्से आने की बात कही जा रही है।बिजनौर जिले में 8 विधानसभा सीट है और रालोद बिजनौर और नहटौर पर काफी समय से तैयारी कर रही है। सपा और रालोद गठबंधन होने की चर्चाएं काफी समय से है, इसी को देखते हुए दोनों ही पार्टी अपनी-अपनी सीटों पर तैयारी पर जुटी हुई है। मंगलवार को दोनों पार्टियों के गठबंधन के भविष्य पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत सिंह की मुलाकात के बाद से ही गठबंधन पर चर्चाएं शुरू हो गई। रात होते-होते रालोद खेमे में चर्चा तेज हो गई, इस वार्ता में बिजनौर चांदपुर और नहटौर सीट पर बात बन गई है। धामपुर, बढ़ापुर, नूरपुर, नजीबाबाद, नगीना सपा के खाते में जा रही है। हालांकि रालोद कार्यकर्ता इस चर्चा को गलत भी नहीं बता रहे, लेकिन पुष्टि अधिकारिक घोषणा होने के बाद ही करने की बात कर रहे हैं। इन चर्चाओं के बाद चांदपुर सीट पर तैयारी कर रहे हैं सपा के कुछ नेताओं को मायूसी जरूर होगी। वहीं रालोद अभी तक केवल 2 सीटों पर उम्मीद लगाए बैठी थी उन्हें एक सीट अतिरिक्त मिलने की खुशी भी है। रालोद जिलाध्यक्ष अली अदनान ने बताया कि तीन सीटें रालोद हिस्से में आ रही है ऐसी चर्चाएं हैं। अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं, जल्द स्थिति साफ होने की उम्मीद है। मैंने बिजनौर नहटौर और चांदपुर सीट पर सहमति बनने की चर्चा सुनी है। सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच ही बात हुई है। उस बारे में हमें कुछ खास जानकारी नहीं है। गठबंधन में किसी को भी टिकट मिले उसे अपनी पार्टी का ही समझ कर चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें