- ब्लॉक संसाधन केंद्र जमालपुर पठानी में 26 फरवरी को होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री पद के लिए तीन तीन दावेदारों ने नामांकन कराया। इन पदों के लिए 26 फरवरी को मतदान जमालपुर पठानी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर होगा। निर्वाचन अधिकारी मांडलिक मंत्री मोहम्मद रईस के मुताबिक 667 शिक्षक डेलिगेट मतदान में हिस्सा लेंगे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्य समिति का कार्यकाल पूरा हो गया। रविवार को चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा की देखरेख में सुबह 10 बजे ब्लॉक संसाधन के जमालपुर पठानी में जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री के लिए नामांकन हुए। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक जिलाध्यक्ष पद पर शिक्षक भूपेंद्र कुमार, शिक्षक गुलशन सिंह, शिक्षक रामनाथ सिंह ने नामांकन कराया। जिला मंत्री के पद पर शिक्षक प्रशांत सिंह, शिक्षक अमित कुमार व शिक्षक मोहम्मद राशिद ने नामांकन पत्र जमा किए। उन्होंने बताया कि अब 667 शिक्षक डेलीगेट बने हैं, जो 26 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कर जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री चुनेंगे।