फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी के लिए 280 रायॅल एनफील्ड की बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। त्योहारों को लेकर बाजारों में धूम है। गाड़ियां खरीदने के लिए ग्राहकों ने बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहकों को दो पहिया और चार पहिया वाहन खरीदने के लिए शोरूम की ओर से तारीख दे दी गई है। शहर में धनतरेस पर डिलीवरी के लिए 280 रॉयल एनफील्ड की बुकिंग हो गई है। इस बार जिले में अलग-अलग एजेंसियों से करीब 1000 दो पहिए वाहन निकाले जाएंगे। जबकि अलग-अलग कंपनियों की 238 कारों की बुकिंग हुई है। लोग नवरात्र और धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ मानते हैं। जिसके चलते इस बार धनतेरस पर वाहन की खूब खरीदारी होने वाली है।
विज्ञापन

धनतेरस के लिए रॉयल एनफील्ड की अच्छी बुकिंग : विवेक चौधरी
रॉयल इनफिल्ड के ओनर विवेक चौधरी ने बताया कि इस बार रॉयल एनफील्ड की अच्छी खरीदारी होगी। वहीं नवरात्रों में 120 रॉयल एनफील्ड की डिलीवरी हुई है। धनतेरस पर रॉयल एनफील्ड की अच्छी बुकिंग हो रही है।
दीपावली तक गाड़ियों के खरीदारों की बढ़ेगी संख्या : दीपक गर्ग
तिरुपति शोरूम के ओनर दीपक गर्ग ने कहा कि अभी तक धनतेरस के लिए 100 चार पहिया गाड़ियों की बुकिंग की गई है। दीपावली तक गाड़ियां खरीदने वालों की संख्या बढ़ेगी। वहीं नवरात्र में 120 गाड़ियों की डिलीवरी की गई है।
विज्ञापन

टाटा मोटर्स की हो रही अच्छी बुकिंग : तुषार मंगलम
मंगलम ऑटोवर्ल्ड शोरूम के एमडी तुषार मंगलम का कहना है कि धनतेरस के लिए टाटा मोटर्स की गाड़ियों अच्छी बुकिंग हो रही है। अब तक 85 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। नवरात्रों में 31 कारों की डिलीवरी की गई है।
धनतेरस पर खूब होगी कारों की खरीदारी : सचिन अग्रवाल
महिंद्रा शोरूम बिजनौर के जीएम सर्विस सचिन अग्रवाल ने बताया कि इस बार दीपावली तक गाड़ियों की अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। धनतेरस के लिए 53 कारों की बुकिंग हो चुकी है। नवरात्रों में भी 56 गाड़ियों की डिलीवरी बिजनौर शोरूम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें