28 कामगार हुए क्वारंटीन
नगीना। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया की महाराष्ट्र के विभिन्न नगरों में काम करने वाले 28 लोग बृहस्पतिवार की सुबह प्राइवेट वाहनों से नगीना पहुंचे। उन्होंने बताया की सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने सभी की थर्मल स्कैनिंग द्वारा स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच की। बताया की सभी को गोयल पब्लिक स्कूल के आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन करा दिया गया है और सभी की बुधवार को कोरोना जांच भी कराई जाएगी।