फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा बैराज में छोड़े गए 26 कछुए

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा बैराज में छोड़े गए 26 कछुए
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद रेंज में पकड़े गए 26 कछुओं को वन विभाग की टीम ने गंगा बैराज में छुड़वा दिया। बाद में पूरा दिन वहां वन विभाग के कर्मचारी तैनात रहे।
बुधवार को वन विभाग की टीम ने नजीबाबाद में जोगीरम्पुरी मार्ग पर तीन युवकों को कछुओं के साथ दबोचा था। युवकों ने बैग में 26 कछुए भर रखे थे। वे उन्हें बेचने के लिए जा रहे थे। वन विभाग के कर्मचारियों ने तीनों का चालान कर दिया था। बृहस्पतिवार को विभाग के कर्मचारी केस आदि फाइल किए जाने के कारण कछुओं को नहीं छोड़ पाए थे। शुक्रवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के दौरे के बाद कछुओं को गंगा बैराज ले जाया गया। वहां पर घाट के पास एक एक करके कछुओं को छोड़ा गया। कुछ कछुए तो बहुत छोटे थे। नजीबाबाद रेंजर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कछुए गंगा में सुरक्षित रहेंगे। वहां पर एक दिन के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। रेंजर ने बताया कि वन्य जीवों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन में कछुओं का पूरा ध्यान रखा गया। किसी भी कछुए को कोई नुकसान नहीं होने दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें