फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मध्य गंगा नहर से रेक्सक्यू किए 26 गोवंश, 10 पानी में बह गए

विज्ञापन
बिजनौर के गांव बबनपुरा के पास मध्य गंगा नहर में फंसी गाय को निकलवाते वीर सिंह व अन्य लोग। स्रोत
विज्ञापन
- तेज बहाव में फंसे निराश्रित गोवंश को बचाने के लिए जुटे शिवसैनिक और स्थानीय लोग
विज्ञापन

-एसडीएम और सीओ भी अमले के संग मौके पर पहुंचे, 11 गोवंश को लगा है टैग
-शिवसेना का दावा, रात में किसी ने नहर में लाकर छोड़ दिए थे गोवंश




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मध्य गंगा नहर फेज टू में ट्रायल के लिए पानी छोड़ा गया है। इससे पानी चांदपुर के पास पहुंचा तो 35-40 गोवंश तेज बहाव में फंस गए। शिव सैनिकों निराश्रित गोवंश को रस्सियों से बांधकर बाहर निकाला। मगर, दस से अधिक गोवंश नहर के पानी से बाहर नहीं निकल सके और बह गए। बचाए गए दस गोवंश के कानों में टैग लगा हुआ है। आरोप लग रहा है कि रात में इन गोवंश को नहर में लाकर छोड़ा गया था।
शुक्रवार को चांदपुर क्षेत्र में मध्य गंगा नहर के बवनपुरा पुल के पास लोगों ने नहर के तेज बहाव में निराश्रित गोवंश को फंसे हुए देखा। शिवसेना के जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह कार्यकर्ताओं को संग लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोवंश को रस्सी के सहारे बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया। घंटों तक चले इस रेस्क्यू में केवल 26 गोवंश को ही बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही चांदपुर एसडीएम और सीओ मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक को भी बुलाया गया। खुद एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ मिलकर गोवंश को नहर निकलवाया। रेस्क्यू में बवनपुरा गांव के रहने वाले शिवसैनिक हप्पू घायल हो गए। एसडीएम की गाड़ी से ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। नहर के तेज बहाव के बीच से निकाले गए गोवंश को गोशाला भिजवाया गया है।


नहीं बचाए जा सके दस से अधिक गोवंश
शिवसेना के जिला प्रमुख वीर सिंह ने दावा किया कि बवनपुर के पास नहर में शुक्रवार को ही पानी पहुंचा है, जोकि धीरे धीरे बढ़ रहा है। आरोप लगाया कि रात में किसी वक्त किसी वाहन में भरकर उक्त निराश्रित गोवंश को लाया गया और नहर में छोड़ दिया गया। वीर सिंह ने बताया कि दस से अधिक गोवंश को निकाला भी नहीं जा सका है जोकि पानी में बह गए हैं।
विज्ञापन


कुछ लोग गाय चराने नदी में लेकर आए थे। पानी आने से गाय उसमें फंस गई। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी को रेक्यू करके बाहर निकाला गया है। - विजय शंकर, एसडीएम चांदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें