फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस भर्ती परीक्षा में तीसरे दिन 2539 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में बने परीक्षा केंद्रों पर 8261 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

-कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच 12 केंद्रों पर संपन्न हुई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में 8261 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि दोनों पालियों में 2539 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन


जिले में बने 12 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली के लिए सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाने लगा था। सुबह 10 बजे पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में 4133 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 1267 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। पहली पाली में वर्धमान काॅलेज में सबसे ज्यादा 164 और सबसे कम बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर में 54 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उधर, दूसरी पाली तीन बजे शुरू हुई। अभ्यर्थियों को एक बजे से ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाने लगा था। दूसरी पाली में सभी केंद्रों पर 4128 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 1272 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वर्धमान कॉलेज में सबसे ज्यादा 182 अभ्यर्थी और सबसे कम बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर में 55 अभ्यर्थी ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इसके अलावा एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एएसपी देहात रा अर्ज ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारी कंट्रोल रूम पर भी नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें