फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिविर में 25 महादानियों ने किया रक्तदान

Sat, 08 Jul 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में सारथी हम संस्था की ओर से आयोजित रक्तदान ​शिविर में पहुंचे एडीएम व एसडीएम।
विज्ञापन
बिजनौर। सारथी हम संस्था द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को कार्तिक अस्पताल में सातवां रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रूप से 25 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीलू मेनवाल एडीजे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने फीता काटकर किया। इस मौके पर एडीजे नीलू मेनवाल ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। इसमें लोगों को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि हम और आप के द्वारा किए गए रक्तदान कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। संस्था की उप प्रबंधक डॉ. निरूपमा चौधरी ने रक्तदान के बारे में लोगों को जागरूक किया और समय समय पर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रक्तदान करने के लाभ भी बताए।
शिविर में विशिष्ट अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार ने भी रक्तदान के महत्व बताए। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष डॉ. द्विपेंद्र सिंह, नगराध्यक्ष डॉ. नवनेश कोठारी, सुशील कुमार, प्रशांत कुमार, विशाल चौधरी, योगेश कुमार, अधिवक्ता मोहित मलिक, संगीता बामल, विक्रांत चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें