किरतपुर के ग्राम बुडगरी में जमीन कब्जामुक्त कराती टीम।
किरतपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत नायब तहसीलदार के नेतृत्व में ग्राम बुडगरी में कब्जाधारी किसान से खलियान की 25 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
शनिवार को तहसील नजीबाबाद के नायब तहसीलदार राज चौधरी कानूनगो और लेखपाल को साथ लेकर किरतपुर क्षेत्र के गांव बुडगरी में पहुंचे जहां पर किसान हेमेंद्र ने खलियान की भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। उस पर सरसों व गन्ना बो रखा था। राजस्व विभाग की टीम ने खलियान की भूमि पर खड़े गन्ने व सरसों को जोत डाला और 25 बीघा जमीन को खाली कराकर कब्जा मुक्त कर दिया। मौके पर अरुण कानूनगो सत्यपाल आनंदपाल लेखपाल मौजूद रहे। संवाद