फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस के 24 खिलाड़ियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
टेबल टेनिस के 24 खिलाड़ियों का हुआ चयन
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय सैंदवार चांदपुर में आयोजित दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के समापन पर 24 खिलाड़ियों का क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय, सैंदवार चांदपुर में चल रही दो दिवसीय संकुल स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय समिति, लखनऊ संभाग के आगरा संकुल के 15 विद्यालयों के लगभग 55 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से कुल 24 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जो जवाहर नवोदय विद्यालय, कानपुर में होने वाली नवोदय विद्यालय समिति की क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। कुल चयनित विद्यार्थियों में 12 लड़के और 12 लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में जवाहर नवोदय विद्यालय जेपीनगर से छह, जवाहर नवोदय विद्यालय मुरादाबाद तथा जवाहर नवोदय विद्यालय मुजफ्फरनगर से पांच-पांच, जवाहर नवोदय विद्यालय जीबी नगर व जवाहर नवोदय विद्यालय सैंदवार चांदपुर बिजनौर से दो-दो, जवाहर नवोदय विद्यालय संभल, जवाहर नवोदय विद्यालय शामली, जवाहर नवोदय विद्यालय बुलंदशहर तथा जवाहर नवोदय विद्यालय बागपत से एक-एक विद्यार्थी का चयन किया गया है। विद्यालय के पीईटी एसके कौशिक तथा संगीता बर्नवाल के संयोजन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें