फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 24 महीने...कार्य प्रगति मात्र 25 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सात माह में कैसे पूरा होगा जलजीवन मिशन का लक्ष्य
विज्ञापन





- 43,909 घरों में मार्च 2024 तक हरहाल में टंकी का स्वच्छ पानी पहुंचाने का लक्ष्य





सतीश शर्मा

धामपुर। जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते केंद्र सरकार की ओर से संचालित जल जीवन मिशन कार्यक्रम लक्ष्यापूर्ति से कोसों दूर है। नहटौर, धामपुर ब्लाॅक के सभी गांवों में दो साल पहले से कार्य शुरू हो गया है। मगर संतृप्त अभी तक एक भी गांव नहीं हो सका है।



मार्च 2024 तक गांवों में हर व्यक्ति के घर पानी की टंकी का स्वच्छ पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। मार्च 2024 तक के मात्र सात माह शेष बचे हैं। ऐसे में लक्ष्य की पूर्ति कैसे होगी। यह चिंता का विषय बना है। औसतन देखा जाए तो अभी तक मात्र 25 प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। कार्य धीमी गति से चलने से ग्रामीण परेशान है। क्षेत्र के बलराम सिंह, रजनीकांत, सनी आदि का कहना है कि अधिकारियों ने गांवों में पहले से बनी पक्की सीसी रोड को पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ दिया। पर अभी तक पाइप लाइन नहीं डाली गई। लोगाें को आवागमन में दिक्क्त हो रही है। धामपुर ब्लाॅक में 97 ग्राम सभाएं हैं। इनमें करीब 112 गांव शामिल है। सभी गांवों में 43,909 घर है। इन सभी घरों में मिशन के तहत पानी की टंकी का कनेक्शन होना है।
विज्ञापन


- ब्लाॅक प्रमुख भी मिशन प्रगति से असंतुष्ट



ब्लाॅक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान का कहना है कि वह जल जीवन मिशन लक्ष्य प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं। कहा कि मिशन अधिकारियों ने काम तो हर गांव में शुरू कर दिया है ।पर ब्लाक का एक भी गांव अभी तक संतृप्त नहीं है। जो अधिकारियों की नाकामी को दर्शाता है। नहटौर ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार ने बताया कि उनके द्वारा पिछले दिनों में बिजनौर में प्रभारी मंत्री कपिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में इस मुद्दे को उठाया गया था। पर अभी तक कार्य ने रफ्तार नहीं पकड़ी है।
विज्ञापन


- मिशन अधिकारियों की लापरवाही उजागर- त्रिलोकचंद, बीडीओ धामपुर



बीडीओ त्रिलोकचंद ने स्वीकारा कि मिशन अधिकारियों की ओर से कार्यक्रम के प्रति लापरवाही उजागर हो रही है। ब्लाॅक प्रमुख के आदेश पर उनके स्तर से 13 सितंबर को ब्लाॅक के ड्बाकरा हाल में मिशन अधिकारियों की बैठक बुलाई है। जिसमें ब्लाॅक प्रमुख सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें