फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ में 24.8 मिमी बारिश हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ में 24.8 मिमी बारिश हुई
विज्ञापन

कालागढ़/धामपुर। शनिवार रात्रि से रविवार की सुबह तक कालागढ़ क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार 24.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पिछले तीन दिनों से कालागढ़ क्षेत्र में वर्षा हो रही है। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार पिछले 24 घंटों में रविवार की सुबह आठ बजे तक 24.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। नई कॉलोनी सैंडल बांध एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा हुई। रविवार की सुबह चली हवा की वजह से खेतों में तिलहन की फसलें गिर गईं। धामपुर क्षेत्र में सवेरे के समय बारिश शुरू हुई, जो दस बजे के करीब बंद हो गई। इसके बाद फिर दिन में सूर्य और बादलों की जंग जारी रही। एक दो बार हल्की बूंदाबांदी हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें