बिजनौर । लोकसभा चुनाव के पहला चरण के लिए 19 अप्रैल को होगा। बिजनौर लोस सीट और नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में मतदान होगा। वर्ष 2009 में हुए परिसीमन से नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। नगीना लोकसभा सीट में जनपद की नजीबाबाद, नगीना, नहटौर, धामपुर, नूरपुर विधानसभा शामिल है। इस बार नगीना सुरक्षित सीट पर 18 से 19 वर्ष के 22591 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। इनमें नगीना लोकसभा सीट पर 12784 युवा, 9806 महिला युवा मतदाता शामिल हैं।
- देश को सशक्त बनाने, अच्छी शिक्षा के लिए करेंगे मतदान
युवा तरुण रस्तोगी ने बताया कि पहली बार मतदान करने को लेकर वह उत्साहित है। तरूण रस्तोगी ने कहा कि वह देश को सशक्त बनाने और अच्छी शिक्षा के लिए अपने मत का प्रयोग करेंगे। साथ ही वह अन्य युवाओं को अच्छी सरकार चुनने के लिए योग्य सांसद का चयन करने के लिए प्रेरित करेंगे।
अमन कुमार ने कहा कि मतदान का बहुत महत्व होता है। वह पहली बार मत का प्रयोग करेंगे, तो सोच समझ कर ही करेंगे। लोकसभा चुनाव में ही वह पहला वोट करेंगे, तो देश के विकास, युवाओं की नौकरी आदि बिंदुओं पर खरी उतरने वाली नेता के हित में मत करेंगे।
- पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष के युवा
विधानसभा - पुरुष - महिला - कुल मतदाता
नजीबाबाद - 2500 - 1942 - 4443
नगीना - 2691 - 2092 - 4783
धामपुर - 2453 - 1969 - 4422
नहटौर - 2775 - 2133 - 4908
नूरपुर - 2365 - 1670 - 4035
कुल - 12784 - 9806 - 22591