फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाम मूल के 22 मुस्लिम परिवार मिले

Sat, 13 Jan 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में डेरे के बाहर तापता असम प्रदेश का मुिस्लम परिवार। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में शासन के आदेश पर गणतंत्र दिवस के मौके पर आईएसआई एवं आतंकवादी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय अभिसूचना इकाई ने गैर प्रांतों के लोगों की छानबीन शुरू कर दी है। अब तक धामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में छानबीन के दौरान आसाम प्रांत के 22 मुस्लिम परिवार सूचीबद्ध किए जा चुके हैं। अभिसूचना इकाई के अधिकारियों का कहना है कि जो गैर प्रांत के परिवार यहां पर मिले हैं उनके मूल पते से सत्यापन किया जा रहा है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। धामपुर अभिसूचना इकाई के प्रभारी आनंद सिंह, अफजलगढ़ के अमर पुनिया ने बताया कि क्षेत्र में स्थित होटलों, धर्मशालाओं, मुसाफिरखानों, मदरसों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा आदि सार्वजनिक स्थानों पर छानबीन की जा रही है। अब तक धामपुर में 22 मुस्लिम परिवार ऐसे चिह्नित हुए है जो आसाम प्रांत के मूल निवासी हैं और यहां क्षेत्र में घूम कर कबाड़ आदि बीनने का काम करते हैं। अधिकारियों ने इनका नाम पता नोट कर इनके आचरण का पता लगाने को उनके मूल पते से सत्यापन शुरू कर दिया है। यह सत्यापन कार्य 20 जनवरी से पहले पूरा करना है। यदि सत्यापन रिपोर्ट में संदिग्धता पाई जाती है, तो इनपर कार्रवाई होगी। इन स्थानों पर पन्नी डालकर रहते हैं परिवार धामपुर में इन गैर प्रांतों के रहने वाले सबसे ज्यादा मुस्लिम परिवार धामपुर में मुरादाबाद मार्ग पर गांव नौरंगाबाद गांव सीमा में अंतर्गत, धामपुर हुसैनपुर बगदाद अंसार रोड के निकट वहां पर खाली पड़े प्लाटों में परिवारों के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें