शराब की दो भट्ठियां नष्ट कराईं।
मंडावर। होली पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने दो शराब की भट्ठी नष्ट करते हुए दो शराब माफियाओं को दबोचा है।
पुलिस ने मंगलवार को गंगा खादर क्षेत्र में छापा मारा। वहां दो भट्ठी चलती मिलीं। पुलिस ने मौके से एक हजार लीटर लहन नष्ट कराया। 25 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण, सामग्री के साथ पुलिस ने गांव खिरनी निवासी अनिल कुमार को दबोचा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव फजलपुर निवासी बबलू को 20 लीटर शराब के साथ दबोचा है। इसके अलावा गांव वाजिदपुर निवासी सौरभ को भी 315 बोर के तमंचे व दो कारतूस के साथ दबोचा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।